एसपी से आईजी तक लगाई गुहार, फिर भी खाली हाथ है पुलिस; जन चौपाल में गूंजा चोरी का मामला

सिंगरौली: बैढ़न के रामलीला मैदान स्थित अंबेडकर चौक में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली कटघरे में नजर आई। डीएवी रोड, वार्ड क्रमांक 40 निवासी दीपक कटारे अपनी पत्नी वर्षा कटारे के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और करीब दो साल पहले हुई बड़ी चोरी की घटना को सामने रखकर न्याय की मांग की।पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके घर से लगभग 30 से 35 लाख रुपये की चोरी हुई थी, लेकिन इतने समय बाद भी पुलिस न तो आरोपियों तक पहुंच सकी और न ही मामले का खुलासा कर पाई है। इस स्थिति ने पुलिस की जांच प्रक्रिया और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दीपक कटारे ने बताया कि उन्होंने एसपी कार्यालय से लेकर आईजी स्तर तक शिकायतें कीं और पुलिस को आवश्यक जानकारी भी दी, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जन चौपाल में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं रहा है।हालांकि कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन यह देखना बाकी है कि इस बार पीड़ित परिवार को वास्तविक न्याय मिल पाता है या नहीं।

Next Post

युवक को जूतों की माला पहनाई, सरेराह घुमाया, पीटा

Thu Apr 30 , 2026
जबलपुर: शहपुरा भिटोनी थाना अंतर्गत बम्हनी में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने पर उपजे विवाद पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विावद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी जमकर लात घूंसे चले। […]

You May Like

मनोरंजन