उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं का होगा लगातार होगा उन्नयन : किम यो जोंग

मास्को, 27 जुलाई (स्पुतनिक/वार्ता) उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं का लगातार उन्नयन किया जाएगा और वे सुरक्षा की सबसे अच्छी गारंटी बने रहेंगे। यह बात कोरियन वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति का सामान्य विभाग की निदेशक और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कही।

कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, किम यो जोंग ने कहा, “हमारा रुख़ एक जैसा और स्पष्ट है कि परमाणु प्रतिरोध देश की संप्रभुता के लिए एक भरोसेमंद ढाल और सुरक्षा की सबसे अच्छी गारंटी है। उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता को बिना किसी रुकावट के लगातार बेहतर बनाया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विरोधी ताकतों के कारण उत्पन्न हुए संकट के बीच यह बचाव ज़रूरी है।

 

Next Post

यूरोप को अमेरिका के परमाणु 'सुरक्षा कवच' पर संदेह, अपना खुद रक्षा तंत्र कर रहा विकसित: रूसी राजनयिक

Mon Jul 27 , 2026
जेनेवा, 27 जुलाई (स्पुतनिक/वार्ता) जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि गेनाडी गैतिलोव ने आरआईए नोवोस्ती को बताया कि अमेरिकी परमाणु “सुरक्षा कवच” की विश्वसनीयता पर संदेह होने के कारण यूरोपीय देश अपनी खुद की प्रतिरोधक क्षमताएं विकसित कर रहे हैं। राजनयिक ने कहा, “अमेरिकी परमाणु ‘सुरक्षा कवच’ […]

You May Like