गणेश आचार्य ने अपनी अगली फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की घोषणा की

मुंबई, 14 सितंबर (वार्ता) मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक गणेश आचार्य ने अपनी अगली फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की घोषणा की है। फिल्म का पहला पोस्टर और अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया है। गणेश आचार्य फिल्म की कहानी और निर्देशन कर रहे हैं। अनाउंसमेंट वीडियो में फिल्म की भव्य दुनिया की झलक दिखाई गई है, जबकि कहानी और किरदारों को फिलहाल रहस्य में रखा गया है।

गणेश आचार्य ने कहा, “गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट मेरे लिए बेहद खास फिल्म है। हमने इसे बहुत दिल से बनाया है और मैं इसकी पहली झलक दर्शकों के साथ साझा करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”
वी2एस प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति इस फिल्म का निर्माण सौंदर्या ने किया है। फिल्म की पटकथा और संवाद दिगंगना सूर्यवंशी तथा गणेश आचार्य ने लिखे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट और अन्य विवरणों की घोषणा बाद में की जाएगी।

.....

Next Post

चिकित्सा तकनीक का लक्ष्य मरीजों को बेहतर और सुलभ इलाज देना: प्रो डॉ भूपेंद्र कुमार

Mon Sep 14 , 2026
देहरादून। चिकित्सा तकनीक का उद्देश्य केवल नई तकनीक विकसित करना नहीं, बल्कि मरीजों को बेहतर उपचार, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना होना चाहिए। किसी भी नई तकनीक की वास्तविक सफलता इस बात से तय होनी चाहिए कि उससे मरीजों को कितना लाभ मिलता है। यह बात एम्स गुवाहाटी […]

You May Like