नक्सली हमले में 40 जवानों की जान बचाने वाले बीएसएफ के दो जवानों को मुख्यमंत्री का सम्मान

इंदौर: आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सली हमले में अपने 40 साथियों की जान बचाने वाले बीएसएफ के दो वीर जवानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने दोनों जवानों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। नक्सली हमले के दौरान दोनों जवान करीब 60 प्रतिशत दिव्यांग हो गए थे, लेकिन उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने साथियों की जान बचाई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पृथ्वी संस्था को भी दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

Next Post

नवोदित कला संगीत महाविद्यालय में ‘अभिनव प्रयोग’ का शुभारंभ

Sun Jul 12 , 2026
सागर: नवोदित कला संगीत महाविद्यालय, सागर द्वारा ‘श्रुति मंडल’ सांगीतिक बैठक के अंतर्गत शनिवार को ‘अभिनव प्रयोग’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जुगल किशोर नामदेव, तबला विभाग के प्रमुख आकाश जैन, गायन विभाग की प्रमुख कु. तृप्ति सेन एवं कथक विभाग की प्रमुख श्रीमती […]

You May Like