बिजुरी में अवैध बंदूक का प्रदर्शन बना हादसे की वजह, युवक को लगी गोली 

बिजुरी। थाना क्षेत्र अंतर्गत नव ज्योति स्कूल के पास सोमवार को गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई। घटना में युवक सरफराज खान घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी। उसे तत्काल उपचार हेतु मनेंद्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित सरफराज खान के अनुसार आरोपी कृष केवट अवैध बंदूक का प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे सरफराज के पैर में जा लगी।

घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष केवट को अभिरक्षा में ले लिया है। वर्तमान में घायल सरफराज का इलाज जारी है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने पर केस

Wed Aug 20 , 2025
इंदौर. आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने अमन खान उर्फ अमन साहू के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज किया है. पीड़िता मूल रूप से सीहोर की रहने वाली है और फिलहाल पालदा क्षेत्र में […]

You May Like