Gajar Ka Halwa: सर्दियों में इस आसान तरीके से बनाएं गाजर का हलवा

Gajar Halwa Recipe: खोया खत्म हो गया है तो भी गाजर का हलवा बनाने का स्वाद न छोड़ें। दूध, घी और कुछ मेवों से घर पर बनाएं दानेदार गाजर का हलवा। जानें आसान रेसिपी और खास टिप्स।

Gajar Halwa Recipe Without Mawa: सर्दियों में गाजर का हलवा हर घर में बनाया जाता है। गाजर, दूध, घी और मेवों से बना गरम-गरम हलवा हर किसी को पसंद आता है। लेकिन कई बार घर पर हलवा बनाते समय खोया उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में आप बिना खोये के भी स्वादिष्ट और दानेदार गाजर का हलवा बना सकते हैं।

इसके लिए आपको अलग से मावा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दूध को अच्छी तरह पकाकर ही हलवे में गाढ़ापन और मलाईदार स्वाद लाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री

1 किलो लाल गाजर
1 लीटर फुल क्रीम दूध
5-6 बड़े चम्मच चीनी
4 बड़े चम्मच देसी घी
4-5 इलायची
10-12 काजू
10-12 बादाम
1 बड़ा चम्मच किशमिश

गाजर का हलवा बनाने का तरीका

  • सबसे पहले सॉफ्ट गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें। अब इन्हें कद्दूकस कर लें। गाजर को बहुत बारीक न करें, इससे हलवा में टेक्सचर ऐड होगा।
  • एक भारी तले वाली कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालकर 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें। इससे गाजर की कच्ची महक चली जाएगी।
  • अब इसमें दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं। मध्यम आंच पर पकने दें। हलवा को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध कड़ाही के तले में न चिपके।
  • जब दूध काफी हद तक सूख जाए और गाजर नरम हो जाए तो इसमें चीनी डालें। इसे लगातार चलाते हुए पकाएं। सर्दियों की मिठाई में गाजर का हलवा बेहद पसंद किया जाता है।
  • अब बचा हुआ घी डालें और हलवे को धीमी आंच पर भूनें। जब दूध और गाजर अच्छी तरह मिल जाएं और हलवा कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें कुटी हुई इलायची मिलाएं और घी में कटे हुए काजू और बादाम हल्के सुनहरे होने तक भून लें।
  • तैयार मेवों को हलवे में मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। आपका बिना खोये का दानेदार गाजर का हलवा तैयार है। इसे गर्मागर्म परोसें।

You May Like