
छतरपुर। नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। थाना गुलगंज अंतर्गत ग्राम बोकना में शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुए हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।
मृतिका की पहचान माही पाल, पिता मानक लाल पाल, निवासी ग्राम बोकना के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, माही अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार 22 फरवरी को दोपहर करीब 12:00 बजे जिला अस्पताल में बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ और इसमें किस वाहन की भूमिका रही, इसकी जांच की जा रही है।
