सतना: मैहर जिले के अमरपाटन में नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक गंभीर सडक़ हादसा हुआ। मोहारी कटरा गांव के पास प्रयागराज से सागर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घायलों ने बताया कि रास्ते में अचानक एक बाइक सामने आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। हाईवे एम्बुलेंस 1033 की मदद से छह घायलों को अमरपाटन सिविल अस्पताल ले जाया गया।
सागर ले गये परिजन
प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उन्हें सागर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवा रहे हैं। घायकों में नवीन सिंह (68), ऋषि सिंह (47), आशीष सिंह (48), अजय सिंह (54), आदित्य सिंह (27) और कार ड्राइवर शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाकर यातायात सुचारु किया गया।
