सतना: केंद्रीय जेल सतना में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महिला बंदियों एवं महिला कर्मचारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर महिला बंदियों एवं स्टाफ के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरक व्याख्यान तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महिला बंदियों एवं महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया तथा सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। इस दौरान जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेलर श्रीकांत त्रिपाठी, अनिरुद्ध तिवारी कल्याण अधिकारी, अभिमन्यु पांडेय, फिरोजा खातून , अनिल प्रताप सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
