मिठाई के लिए गये नमूने और जब्त किए तीन तौल कांटे 

रीवा,  कलेक्टर रीवा के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत रक्षाबंधन त्योहार में गुणवत्ता युक्त मिष्ठान की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन राजस्व अधिकारियों और नाप तौल विभाग के साथ संयुक्त टीम के मध्यम से औचक निरीक्षण की करवाई की जा रही है। टीम द्वार सब्जी मंडी गुड़ाई बाज़ार स्थित सलीम डेयरी निरीक्षण किया गया। मिठाइयाँ में इस्तेमाल होने वाला वर्क प्राथमिक परीक्षण में सही नहीं पाया गया। एल्युमीनियम के मिलावट की शंका होने पर मिठाइयाँ के नमूने लिए गए नाप तोल विभाग द्वार सत्यापित न पाए जाने से तीन तौल कांटे जब्त किए।

टीम द्वारा सेमेरिया तहसील में नायब तहसीलदार के साथ संयुक्त टीम बनाकर संचित स्वीट्स, ओम स्वीट्स न्यू बीकानेर मिष्ठान भंडार से मावा व छैना की मिठाइयों के सैंपल लिए गए । नाप तौल विभाग ने नाप तोल काँटे जब्त किए गए । टीम द्वारा अतरेला में त्रिवेणी होटल से छैना कलाकंद ,पीयूष स्वीट्स जवा से गुलाब जामुन लड्डु बर्फी के नमूने लिए गए।टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ।

Next Post

रोजमर्रा की सभी जरूरी चीजें आम आदमी की पहुंच से दूर: ज्ञान

Thu Aug 27 , 2026
सीधी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुरुवार को प्रदेशभर के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में सीधी शहर में अनूठे और प्रतीकात्मक तरीके […]

You May Like