जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्राम कचनारी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक भोलाराम पटैल 73 वर्ष निवासी ग्राम कचनारी ने सूचना दी कि उसका बड़ा बेटा संतोष पटेल 45 वर्ष उसके मकान के नीचे वाले हिस्से में उसके साथ रहता था मकान के ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं रहता था।
संतोष पटैल रात में मकान के उपरी मंजिल में था रात लगभग 12 बजे नातिन छवि खाना देने गयी थी, सोमवार सुबह लगभग 7-30 बजे पूजा पटेल जाकर देखी संतोष पटेल फांसी पर लटका था जिसकी मौत हो गई थी।
