स्वच्छता के तहत नगर निगम अब प्लास्टिक वेस्ट करेगा इकठ्ठा

इंदौर: नगर निगम स्वच्छता में एक ओर नवाचार करने जा रहा है. इसके तहत घरों में निकलने वाला प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया जाएगा. नगर निगम प्लास्टिक वेस्ट के बदले में घरों में लगाने के पौधे देगा. खास बात यह है कि नगर निगम प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा करने का अभियान 20 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक चलाएगा.स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर इंदौर स्वच्छता के कदम दर कदम नए काम कर रहा है. इसी कड़ी में अब नगर निगम घरों में प्लास्टिक से निर्मित खराब ओर अनुपयोगी वस्तुओं को इकठ्ठा करेगा.

इकठ्ठा करने का मतलब की रहवासी नगर निगम के थ्री आर सेंटरों पर जाकर प्लास्टिक वेस्ट को देंगे. उक्त अभियान स्वच्छता नवाचार के तहत आगामी 20 अगस्त से शुरू किया जा रहा है, जो 30 अगस्त तक दस दिन चलेगा. प्लास्टिक वेस्ट के लिए 23 अगस्त को वार्डों में प्लास्टिक वेस्ट देने का प्रचार करने की योजना है. साथ ही 30 अगस्त को शहर में प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा होने के साथ मैराथन आयोजित की जाएगी. खास बात यह है कि नगर निगम के ट्रिपल आरआरआर सेंटर पर प्लास्टिक वेस्ट जमा करने के बदले निगम रहवासियों को घरों में लगाने के निशुल्क पौधे वितरित करेगा.

तुलसी के पौधे दिए जाएंगे
नगर निगम स्वास्थ्य प्रभारी अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि आगामी 20 अगस्त से 10 दिन तक प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा करने का अभियान चलाया जाएगा. प्लास्टिक वेस्ट एनजीओ के माध्यम से शहर के 15 ट्रिपल आरआरआर सेंटर पर इकट्ठा होगा. साथ ही प्लास्टिक वेस्ट के बदले रहवासियों को घरों में लगने वाले पौधे तुलसी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे दिए जाएंगे. प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा करने के पीछे अनुपयोगी प्लास्टिक से निगम उपयोगी चीज़ों का निर्माण कर स्वच्छता अभियान को नई दिशा देना और हर तरह के कचरे का निपटारा करना है

Next Post

अमेरिकी सैनिकों को मारो और $30,000 का इनाम पाओ...ईरान का बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेगी दोगुनी रकम

Mon Aug 17 , 2026
ईरान, ईरानी सेना ने अमेरिकी सैनिकों को पकड़ने या मारने पर $30,000 और महिलाओं को दोगुना यानी $60,000 का इनाम देने का ऐलान किया है। यह घोषणा ईरानी सेना के प्रमुख अमीर हातमी ने की। ईरान की सेना ने अपने नागरिकों को बड़ा इनाम देने का ऐलान किया है। सेना […]

You May Like

मनोरंजन