अमेरिकी सैनिकों को मारो और $30,000 का इनाम पाओ…ईरान का बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेगी दोगुनी रकम

ईरान, ईरानी सेना ने अमेरिकी सैनिकों को पकड़ने या मारने पर $30,000 और महिलाओं को दोगुना यानी $60,000 का इनाम देने का ऐलान किया है। यह घोषणा ईरानी सेना के प्रमुख अमीर हातमी ने की।

ईरान की सेना ने अपने नागरिकों को बड़ा इनाम देने का ऐलान किया है। सेना ने पुरुषों को $30,000 और महिलाओं को $60,000 इनाम देने का ऐलान किया है, लेकिन इसके लिए एक शर्त है- अमेरिकी सैनिकों को पकड़ना या मारना होगा। यह जानकारी तेहरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के हवाले से सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, ईरानी सेना के प्रमुख अमीर हातमी ने अमेरिकी सैनिकों को पकड़ने या मारने के लिए 30,000 डॉलर इनाम के तौर पर देने का ऐलान किया है। ईरानी सेना प्रमुख ने बताया कि उन्होंने यह योजना इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अनुरोधों के बाद बनाई गई है। उन्होंने कहा जो कोई भी हमलावर अमेरिकी सैनिकों को मारता है या पकड़कर सौंपता है, उसे ईरान की सेना से $30,000 या 5 अरब टोमन के बराबर इनाम देगी।

महिलाओं को मिलेगा दोगुना इनाम
अमीर हातमी ने इनाम को लेकर बात करते हुए कहा कि, ऐसी कार्रवाई करने वाली साहसी ईरानी महिलाओं को दोगुना इनाम मिलेगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि अमेरिकी सैनिकों को कब और कहां पकड़ा या मारा जाए। क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिकी सेना की तैनाती की कोई जानकारी नहीं है और अमेरिका जमीनी लड़ाई की जगह ड्रोन और मिसाइलों के जरिए अपने हमलों को अंजाम देती आ रही है।

इजरायली मीडिया आउटलेट द जेरूसलम पोस्ट की एक और रिपोर्ट के मुताबिक, इनाम पाने वाले को सिर्फ इतना ही नहीं मिलेगा। बल्कि अमेरिकी सैनिक को मारने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को ईरानी सेना दोगुनी कीमत पर खरीदेगी। हतामी ने कहा कि अमेरिकी सैनिक को मारने वाले व्यक्ति को एक नया हथियार भी देगें। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि उस व्यक्ति के हथियार को एक खास म्यूजियम में भी रखा जाएगा।

ईरान-अमेरिका युद्ध की स्थिति
ईरानी सेना प्रमुख ने कहा कि, ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका की सैन्य ताकत के दावों की असलियत अब पूरी दुनिया के सामने आ गई है। मिडिल ईस्ट से अमेरिका के हटने की ईरान की मांग का समर्थन करते हुए हातमी ने कहा कि उन्हें अब फारस की खाड़ी, ओमान की खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आने की अनुमति नहीं है। यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश 28 फरवरी के बाद से लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं।

दोनों देशों के बीच युद्धविराम की संभावनाएं कमजोर बनी हुई हैं और तब से बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई है। इसकी जगह दोनों देश हर दिन एक-दूसरे पर छिटपुट हवाई हमले करते रहते हैं। अमेरिका और ईरान के बीच अब तनाव की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जे को लेकर है।

Next Post

सीएम मोहन यादव बच्चों के बीच बैठे, 14-डी फिल्म का लिया रोमांच

Mon Aug 17 , 2026
इंदौर: कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में रविवार को देश का पहला 14-डी वर्चुअल जंगल सफारी थिएटर शुरू हो गया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तोते उड़ाकर थिएटर का लोकार्पण किया. खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री औपचारिक उद्घाटन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि बच्चों के बीच बैठकर पूरी फिल्म का […]

You May Like

मनोरंजन