
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत बलैया तालाब पुलिया के पास रेल्वे लाईन के पास ट्रेन से कटे युवक की मौत हो गई। मृतक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है । पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को आकाश बर्मन 31 वर्ष निवासी ग्राम फूटाताल पनागर ने सूचना दी कि बलैया तालाब पुलिया के पास रेल्वे लाईन के पास एक अज्ञात युवक लगभग 25 वर्ष मृत अवस्था में पड़ा मिला है सम्भवत: ट्रेन से टकराने से उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।
