बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जादू दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के लगभग दो हफ्ते बाद भी फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार कम नहीं हुई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 13 दिनों में 821.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। बुधवार की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों ने ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
दूसरे हफ्ते में भी बरकरार है फिल्म की रफ्तार
आमतौर पर बड़ी फिल्मों का कलेक्शन दूसरे वीक में गिरने लगता है, लेकिन फिल्म ‘रामायण’ के मामले में ऐसा होता नहीं दिख रहा। फिल्म ने अपने रिलीज के 13वें दिन यानी मंगलवार को सभी भाषाओं में 28.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
सोमवार के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में गिरावट करीब 10 प्रतिशत रही। दूसरे हफ्ते के शुरुआती 5 दिनों में ही फिल्म 256 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन
फिल्म रामायण को हिंदी बेल्ट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के 13वें दिन के कुल कलेक्शन में हिंदी संस्करण की हिस्सेदारी करीब 21 करोड़ रुपये रही। अब तक फिल्म हिंदी भाषा में लगभग 627 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है।
वहीं, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम बेल्ट से भी इसे अच्छा कलेक्शन हो रहा है। इन भाषाओं से फिल्म के खाते में करीब 194 करोड़ रुपये आ गए हैं।
14वें दिन की फिल्म की एडवांस बुकिंग
बीते बुधवार को रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म रामायण के 14वें दिन के लिए भी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खबरों के अनुसार देशभर में 23000 से ज्यादा शोज के लिए एडवांस बुकिंग करीब 14.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु जैसी मेट्रो सिटिज में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं 15वें दिन के लिए भी 3.50 से ज्यादा टिकट बिकने और 8.46 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग होने की जानकारी सामने आई है।
दुनियाभर का कलेक्शन 1500 करोड़ के करीब
भारत के साथ दुनियाभर में भी फिल्म रामायण का प्रदर्शन शानदार बताया जा रहा है। 13 दिनों में इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 981.50 करोड़ रुपये और ओवरसीज कलेक्शन 502 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
इसके अनुसार फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1483.50 करोड़ रुपये हो चुका है। अब दर्शकों और ट्रेड विश्लेषकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा कब पार करती है।
