पंचांग 18 नवम्बर 2026:-
रा.मि. 27 संवत् 2083 कार्तिक शुक्ल नवमीं बुधवासरे रात 2/12, शतभिषा नक्षत्रे रात 2/34, व्याघात योगे रातअंत 5/9, बालव करणे सू.उ. 6/37, सू.अ. 5/23, चन्द्रचार कुम्भ, पर्व- अक्षय नवमीं, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 18 नवम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों और भाईयों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. मान प्रतिष्ठा बढेगी. वाहन का सुख मिलेगा. राजनैतिक क्षेत्र में वृद्धि होगी. धन संकट का सामना करना पडेगा. शिक्षा में व्यवधान आयेगा. वर्ष के अन्त में व्यापार में प्रगति होगी. कार्यप्रणाली लेखन और साहस में सफलता मिलेगी. प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा. राजनैतिक कार्यो में असुविधाओं का सामना करना पडेगा. तुला और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को लेखन अध्ययन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को पराक्रम पुरूषार्थ का लाभ प्राप्त होगा. धनुऔर मीन राशि के व्यक्तियों को जायजाद संबंधी कार्यो में परेशानी होगी. मतभेदों में वृद्धि होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों का कार्यक्षेत्र विस्तृत रहेगा.
————————————————————-
आज का भविष्य- बुधवार 18 नवम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर सुशील, अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला होगा, दयालु, स्वाभाव के कारण सभी को लोकप्रिय होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त करेगा, मनोरंजन का शौकीन होगा, माता पिता का भक्त होगा.
————————————————————-
मेष- अटकी योजनायें फिर से शुरू हो सकती हैं, दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, नौकरी एवं राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे.
वृषभ- विवाह की चर्चाएं आगे बढ़ेंगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा, नवीन योजनाओं पर विस्तार होगा, प्रगतिवर्धक समाचार मिलेगा.
मिथुन- नया घर खरीदने या घर की साज सज्जा कराने का मन बनेगा, मेहमानों के कारण व्यस्तता रहेगी, आय से अधिक धन व्यय होगा, कामकाज में शिथिलता रहेगी.
कर्क- निर्धारित कार्यक्रमों को बदलना पड़ सकता है, निजी कार्यो को टालने से समस्या बनेगी, व्यर्थ की चिन्ता एवं मानसिक तनाव रहेगा, दिनचर्या नियमित रहेगी.
सिंह- लिये गये फैसले बदलने की संभावना है, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी,आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा.
कन्या- धीमी गति के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, सुख, संतोष मिलेगा, व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें, समस्या हल होगीं.
तुला- कारोबारी विस्तार की योजना सफल होगी, भूमि भवन मकान आदि के कार्यो का लाभ होगा, वाहन के प्रयोग में सतर्कता बांछनीय, विवादों से दूर रहें.
वृश्चिक- जिद में लिये गये फैसले जी का जंजाल बन सकते हैं, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, शिक्षा के कार्यो में संतोष रहेगा, उन्नति का योग है.
धनु- लोग आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, शत्रु वर्ग पराजित होगा, प्रियजनों के कारण भावनात्मक पीड़ा होगी.
मकर- पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, पत्नी का सुख सहयोग रहेगा, मित्र मिलन होगा.
कुम्भ- समय पर तौर तरीकों में बदलाव कर लें, लाभ मिलेगा, धीमी गति से चल रही योजना में तेजी आयेगी, आलस्य का अनुभव होगा, धार्मिक कार्यो में मन लगेगा.
मीन- अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, संतान पक्ष का सुख मिलेगा, मनोनुकूल कार्य होगा, लेखन तथा अन्य कार्यो में रूचि रहेगी.
————————————————————-
व्यापार भविष्य:
कार्तिक शुक्ल नवमीं को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से अरंडी, सरसों, तिल, तेल, सोयाबीन, रूई, कपास, नारियल, मेष, बादाम, छुहारा, में मंदी की चाल चलेगी. भाग्यांक 3062 है.
————————————————————-
