नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को एयर इंडिया की एक बस में आग लग गयी। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस पार्किंग में थी और उसमें कोई नहीं था।
हवाई अड्डा सूत्रों ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि यह बस एयर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग करने वाली कंपनी एयर इंडिया सैट्स की थी। यह एक सीएनजी बस थी। जिस समय यह घटना हुई उस समय बस पार्किंग में खड़ी थी और उसमें कोई मौजूद नहीं था।
सूत्रों ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना से हवाई अड्डे पर परिचालन किसी भी तरह प्रभावित नहीं हुआ।
