सावन सोमवार पर राजधानी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

भोपाल। सावन माह का दूसरा सोमवार आज राजधानी में भक्तिमय माहौल लेकर आया। सुबह होते ही शिव भक्तों की भीड़ शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में उमड़ पड़ी। भोपाल के समीपस्थ भोजपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर, शीतल दास की बगिया स्थित शिव मंदिर,गुफा मंदिर, झरनेश्वर शिव मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर में भक्तों का तांता सुबह चार बजे से ही लगना शुरू हो गया। मंदिर परिसर ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

भक्तों ने गंगा जल, दूध, दही, शहद और जल से भगवान शिव का अभिषेक कर विशेष पूजन-अर्चना की। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधान पहनकर शिवलिंग पर बेलपत्र, आक, धतूरा और फूल अर्पित करती नजर आईं। कई श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। कतार में खड़े लोगों के लिए पेयजल, छाया और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

सावन सोमवार के पवित्र अवसर पर भोपाल के अन्य प्रमुख शिवालयों जैसे बिरला मंदिर, मनुआ भान की टेकरी और गुफा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखी गई। भक्तों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की।

Next Post

संजय गांधी अस्पताल के डाक्टर अशरफ निलंबित

Mon Jul 14 , 2025
रीवा।नर्सिंग छात्राओ से र्दुव्यवहार करने वाले रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ डा0 मो0 अशरफ को आखिरकार डीन श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय ने निलंबित कर दिया. नोटिस दी गई थी लेकिन संतोषजनक जवाब न पाए जाने पर निलंबन की कार्यवाही की गई. दरअसल शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय जीएमएच रीवा में अध्यननरत […]

You May Like