संजय गांधी अस्पताल के डाक्टर अशरफ निलंबित

रीवा।नर्सिंग छात्राओ से र्दुव्यवहार करने वाले रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ डा0 मो0 अशरफ को आखिरकार डीन श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय ने निलंबित कर दिया. नोटिस दी गई थी लेकिन संतोषजनक जवाब न पाए जाने पर निलंबन की कार्यवाही की गई. दरअसल शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय जीएमएच रीवा में अध्यननरत बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा सह-प्राध्यापक ओटो-राइनो-लैरिंगोलाजी डा0 मो0 अशरफ पर अपमान जनक बाते करने, मर्यादाओ की सीमा लांघने सहित मानसिक रूप से परेशान किये जाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गये थे, जिसकी शिकायत डीन से की गई थी. तत्पश्चात जांच कमेटी को पूरे मामले की जांच सौपी गई. साथ ही डा0 अशरफ को नोटिस भी दिया गया था. जिसका जवाब संतोषजनक नही पाया गया. इस दौरान जांच कमेटी पर भी पक्षपात का आरोप लगाते हुए नर्सिंग छात्राओ ने कमिश्नर-कलेक्टर से शिकायत की थी. मामला तूल पकड़ता देख मेडिकल कालेज के डीन डा0 सुनील अग्रवाल ने डा0 अशरफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और निलंबन अवधि में अधिष्ठाता कार्यालय में संलग्न किया गया है.

Next Post

टैक्सी चालकों ने रैली निकाली और प्रदर्शन कर धरना दिया

Mon Jul 14 , 2025
भोपाल। टैक्सी यूनियन कल्याण समिति ने शहर के टैक्सी चालकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदर्शन कर धरना दिया। यह धरना एवं प्रदर्शन डॉ. आंबेडकर उद्यान में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दिया गया। प्रदर्शन जिला का नेतृत्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील […]

You May Like