गंगटोक, 20 नवंबर (वार्ता) कर्नाटक की लक्ष्या राजेश लड़कियों के एकल फाइनल में गत चैंपियन शाइना मणिमुथु से भिड़ेंगी, जबकि 2025 विश्व टीम चैंपियनशिप के कांस्य विजेता ज्ञान दत्तू टीटी 49 वीं जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लड़कों के एकल फाइनल में तेलंगाना के अखिल रेड्डी बोब्बा से भिड़ेंगे।
आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्या ने सेमीफाइनल में राजस्थान की दूसरी वरीयता प्राप्त पारुल चौधरी को 15-10, 15-7 से हराया, जबकि शाइना को 2025 एशियाई अंडर-17 स्वर्ण पदक विजेता दीक्षा एसआर को 15-12, 15-17, 17-15 से हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
लड़कों के एकल सेमीफाइनल में, ज्ञान दत्तू ने रुधर प्रताप सिंह राणा को 15-7, 15-6 से हराया, जबकि अखिल रेड्डी ने दूसरी वरीयता प्राप्त बोर्निल आकाश चांगमई को 15-13, 7-15, 15-6 से हराकर ऑल-तेलंगाना फाइनल में जगह बनाई।
छत्तीसगढ़ के दिव्यांशु अग्रवाल के पास लड़कों और मिश्रित युगल के फाइनल में जगह बनाने के बाद दोहरा ताज हासिल करने का मौका होगा। लड़कों के युगल वर्ग में, दिव्यांशु ने अमरजीत सिंह ख्वायरकपम के साथ मिलकर अनायन बोराह और ब्योर्न जैसन की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 15-11, 15-8 से हराया। इससे पहले, उन्होंने और तमिलनाडु के वर्ना प्रभुानंद ने मिश्रित युगल सेमीफाइनल में तेलंगाना के शोर्या किरण जे और कीर्ति मनचला को 15-13, 15-12 से हराया।
