छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार पर भड़की एनएसयूआई

जबलपुर। छात्राओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार और प्रकरण दबाने के प्रयास के खिलाफ एनएसयूआई का आक्रोश भड़क उठा है। सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.) जबलपुर के जिला अध्यक्ष सचिन रजक के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन संभागीय आयुक्त जबलपुर संभाग को सौंपा और उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने की मांग की। इस संबंध में सचिन रजक ने बताया कि पूरा मामला जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित कन्या छात्रावास, राइट टाउन, जबलपुर से संबंधित है, जिसमें छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका द्वारा दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा के प्रयोग तथा बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसी गंभीर शिकायतें शामिल हैं।

छात्राओं को किया जाए संरक्षण प्रदान

एन.एस.यू.आई. के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने शासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी छात्रावास अधीक्षिका, संबंधित सहायक आयुक्त एवं जांच दल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनके शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या निष्कासन की धमकी से संरक्षण प्रदान किया जाए।

Next Post

युवा कांग्रेस की बड़ी तैयारी, 13 को बड़े विरोध प्रदर्शन की बनी रणनीति

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर। भारतीय युवा कांग्रेस की जबलपुर इकाई द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को अधारताल स्थित युवक कांग्रेस कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित बड़े विरोध प्रदर्शन की रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश […]

You May Like