इंदौर: मंगलवार को दिल्ली में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे रहे राहुल, प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में शहर कांग्रेस ने राजबाड़ा पद धरना आंदोलन शुरू कर दिया. शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी के रिहा करने तक धरना आंदोलन जारी रहने की घोषणा है.दिल्ली में जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर कल धरने पर बैठे छात्र छात्राओं पर पुलिस ने बर्बरता की.
धरना स्थल से छात्र-छात्राओं ने संसद तक मार्च निकलने के लिए मार्च शुरू किया था. छात्रों द्वारा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे मांग की जा रही थी. उक्त मुद्दे को लेकर आज लोकसभा के नेता राहुल गांधी एवं सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री के आवास पर धरना शुरू किया था. शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर छत्रसाल स्टेडियम में बंद कर दिया. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में शहर कांग्रेस ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया.
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने घोषणा की कि जब तक राहुल गांधी को रिहा नहीं किया जाता, तब तक अहिल्या प्रतिमा पर धरना जारी रहेगा. इसी बीच खबर आई कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रिहा कर दिया. राजबाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, पिंटू जोशी, पूर्व सत्यनारायण पटेल, अमन बजाज, सोनिला मिमरोट भाटिया, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, संतोष सिंह गौतम, प्रवेश यादव, अभिजीत शर्मा, विनय मावने, शहर प्रवक्ता लोकेश हार्डिया, शशि हाड़ा, रीटा डांगरे, कविता कुशवाह, पार्षद राजू भदौरिया, सीमा सोलंकी, सादिक खान, रफीक खान, अशोक जरवाल , जतिन थोरात सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं मौजूद थी.
