समाधि मेला में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत समाधि मेला में चाकूबाजी हो गई जिसमें पिता-पुत्र घायल हुए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक  प्रदुम्य यादव 24 वर्ष निवासी ग्राम पिण्डरई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चाय की दुकान चलाता है वह एवं उसके पापा मिथलेश यादव समाधि मेला में चाट की दुकान लगाये हुये थे.

जहॉ लकी पटैल सुहागी वाला आकर उसकी चाट दुकान में चाट खाया और पैसे दिये बिना जाने लगा, उसने चाट के 20 रूपये मांगा तो रूपये देने से मना किया  तो चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी। पापा मिथलेश यादव बीच बचाव करने लगे तो लकी पटैल ने उसके पापा के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

किशोरी और युवक ने खुदकुशी

Mon Feb 3 , 2025
जबलपुर:खितौला थाना अंतर्गत ग्राम पहरेवा में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माढोताल थाना क्षेत्र मेेंं युवक ने जहर का सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली। खितौला पुलिस ने बताया कि आकाश पटैल 26 वर्ष निवासी पहरेवा ने सूचना दी कि सृष्टि पटैल 16 वर्ष  ने साड़ी […]

You May Like