मैकेनिक ने विश्वासघात कर हड़पी कार

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक मैकेनिक ने विश्वासघात करते हुए कार सुधारने के नाम पर न केवल ग्राहक से पैसे ऐंठे, बल्कि उसकी कार को ही खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी मैकेनिक के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भेड़ाघाट के ग्राम आमाहिनौता निवासी तीरथ सिंह पटेल (36) ने अधारताल निवासी प्रीति वर्मा से एक मारुति सुजुकी कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 5042 खरीदी थी।

कार के इंजन में इजेक्टर की खराबी आने के कारण, तीरथ सिंह ने कार आठ अगस्त 2025 को अंधुआ बायपास स्थित नीलेश साहू के गैरेज में सुधारने के लिए दी थी। मैकेनिक नीलेश ने भरोसा दिलाया था कि कार एक महीने में तैयार हो जाएगी। इसके कुछ दिन बाद उसने फोन कर मरम्मत का खर्च 25 हजार रुपये बताया, जिस पर तीरथ सिंह ने उसे 20 हजार रुपये नकद दे दिए।
6 महीने से लापता था मैकेनिक
तय समय बीतने के बाद जब तीरथ सिंह गैरेज पहुँचे, तो वहां ताला लटका मिला। जब वे नीलेश के घर परसवाड़ा, धनवंतरी नगर पहुँचे, तो पता चला कि वह पिछले 6 महीनों से गायब है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। काफी समय तक इंतजार और तलाश करने के बाद जब तीरथ सिंह दोबारा गैरेज गया तो उनकी कार वहां से गायब थी। नीलेश ने कार के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Post

इस्कॉन की मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता में धृति रहीं विजयी, दौलतगंज स्थित मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Sun Mar 15 , 2026
ग्वालियर: इस्कॉन द्वारा आयोजित की गई मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता के परिणाम इस्कॉन मंदिर दौलतगंज में घोषित किए गए। जिसमें जिला स्तर पर प्रथम आने वाली छात्रा धृति को इलेक्ट्रिक साइकिल, दूसरे से पांचवां स्थान पाने वाले छात्रों को इवोन साइकिल व करीब 80 छात्रों को स्मार्ट वॉच, थर्मस बॉटल व […]

You May Like

मनोरंजन