ग्वालियर:डबरा नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मीबाई को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। ग्वालियर हाईकोर्ट ने चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। डबरा नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार दुबे और अन्य पार्षदों ने याचिका लगाई थी।याचिका में दलील दी गई थी -” 2022 में चुनी गई अध्यक्ष लक्ष्मीबाई के चुनाव का गजट नोटिफिकेशन 30 दिन के अंदर जारी नहीं हुआ इसलिए चुनाव अवैध माना जाए”। सुनवाई में कोर्ट ने पाया- “मामला 2022 का है जबकि याचिका जनवरी 2026 में दायर की गई, इतने लंबे समय की देरी का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया”।
कोर्ट ने की टिप्पणी- “देर से कोर्ट आने वालों को राहत नहीं दी जा सकती, साथ ही इतने सालों में अध्यक्ष द्वारा कई फैसले लिए जा चुके हैं इसलिए अब दखल देना ठीक नहीं होगा” ” संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत राहत पाने के लिए समय पर कार्रवाई जरूरी है” ” जो पक्ष वर्षों तक अपने अधिकारों पर सोया रहे उसे अब संवैधानिक राहत नहीं दी जा सकती”।
Next Post
सिंधिया का 3 दिवसीय शिवपुरी दौरा शुरू, छात्रावास, पंचायत भवन, सीवेज प्लांट और अदानी सीएसआर प्रोजेक्ट की दी सौगात
Sat Apr 25 , 2026
शिवपुरी: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शनिवार से तीन दिन के शिवपुरी दौरे पर हैं। इस दौरान वे जिले में कई विकास कार्यों के भूमिपूजन और उद्घाटन के साथ-साथ जनसुनवाई और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। अदानी सीएसआर परियोजना का उद्घाटन भी इस दौरे का प्रमुख […]

You May Like
-
3 months ago
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
-
2 months ago
बालाजी हाइट्स के सीवर टैंक में मिली डी-कंपोज्ड लाश