सीहोर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित सुरक्षित बचपन अभियान मेरा बचपन, मेरा अधिकार के अंतर्गत विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल विवाह की रोकथाम, बाल शोषण से बचाव एवं सुरक्षित बचपन के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया. सेंट मेरी हायर सेकेंडरी स्कूल मंडी में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनुराग सिंह कुशवाह एवं न्यायाधीश साकेत जैन द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया. इस मौके पर न्यायाधीश फारूक अहमद सिद्दीकी, सुमित गौरश्रीमती सलोनी तथा बाबू एंटोनी उपस्थित थे. वहीं सीएम राइज विद्यालय में न्यायाधीश शिवानी श्रीवास्तव एवं फारूक अहमद सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को शिक्षा, सुरक्षा, बाल अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया.
