सीहोर। आबकारी विभाग की टीम ने आठ प्रकरण दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. दो आरोपी मौके से फरार हो गए. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त किया गया.
प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम दिवडिय़ा और झरखेड़ा में दबिश देकर दो प्रकरण दर्ज किए गए तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं बुधनी और भैरुंदा क्षेत्र के ग्राम खोआ, समनापुर एवं बकतरा में कार्रवाई करते हुए छह अन्य प्रकरण दर्ज किए गए. इनमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी फरार हैं.
कार्रवाई के दौरान 35 लीटर कच्ची शराब, 210 किलो महुआ लाहन, 18 लीटर कच्ची, 21 पाव विदेशी शराब, 10 पाव देशी शराब और 9 बल्क लीटर बीयर जब्त की. सभी आठ प्रकरणों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कार्रवाई की गई.
