बीएचईएल में विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 का समापन

भोपाल। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बीएचईएल भोपाल में 2 से 31 अक्टूबर तक संचालित विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। एक माह तक चले इस अभियान के दौरान बीएचईएल टाउनशिप में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया।

कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान को महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हेमराम पटेल, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक समीर पाल और अपर महाप्रबंधक सपन सुहाने का सहयोग मिला।

अभियान के तहत पिपलानी स्थित 4.5 एकड़ में फैले गांधी उद्यान में विशेष सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य किए गए। उद्यान के मुख्य प्रवेश द्वार से फव्वारा क्षेत्र तक लगभग 80 हजार वर्गफीट क्षेत्र की सफाई की गई। इसके अलावा टाउनशिप प्रशासन कार्यालय और एसबीआई एचईटी शाखा के आसपास भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उद्यानिकी विभाग ने हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए फलदार एवं औषधीय पौधों के रोपण, जैविक खाद और जीवामृत के उपयोग को प्रोत्साहित किया। अभियान के कार्यों का दस्तावेजीकरण जियो-टैग्ड तस्वीरों के माध्यम से किया गया। इस अभियान ने स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल टाउनशिप के निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

 

 

Next Post

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की यात्रा, दीपावली पर पांच दिन का विराम

Fri Nov 6 , 2026
विशेष संवाददाता राघौगढ़/गुना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा गुरुवार को उनके गृह नगर राघौगढ़ पहुंची। यहां यात्रा का स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राघौगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने स्वागत की […]

You May Like