जबलपुर: रिटायर्ड आर्मी मैन ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख से अधिक की ठगी कर दी। चार लोगों ठगी का शिकार हुए। मामले में रांझी थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।रांझी थाना प्रभारी उमेश गोहल्हानी ने बताया कि राजेश राजभर निवासी मडई का 2016 से आर्मी से सेवानिवृत्त हुआ है। जिसने सेना में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों के साथ जालसाजी करते हुए धोखाधड़ी की हैं।
अरविन्द्र कोल निवासी सोनपुर खमरिया की नौकरी सेना में लगाने के नाम पर उससे 4 लाख 80 हजार रूपए लिए गए उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया लेकिन जब अरविन्द्र को जालसाजी का पता चला तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी प्रकार राजेश राजभर ने पूजा गुप्ता निवासी बड़ा पत्थर, संजीव कोर, आशीष कोर तीनों की आर्मी अस्पताल ें एनएम, वार्ड सहायक, मैसेंजर पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर तीनों से 12 लाख 65 हजार रूपए ऐंठ लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो पीडि़त थाने पहुंचे। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी राजेश राजभर को भी गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
