जबलपुर: पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर सिटी सर्किल अंतर्गत पश्चिम संभाग के आउटसोर्स कर्मी अनमोल तिवारी को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले उपभोक्ता प्रेम ठाकुर एवं उसके साथियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के नाम से नगर पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि घटना के 3 तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, अत: उन्हें यथाशीघ्र गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान संघ के मोहन दुबे, दशरथ शर्मा, विनोद दास, लखन सिंह राजपूत, महेंद्र बर्मन, अरुण मालवीय, सुनील दुबे, राकेश नामदेव आदि उपस्थित रहे।
