शिवपुरी:मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक 25 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। युवक को उपचार के लिए रात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मृतक भिंड जिले का रहने वाला था और वह गुना जिले के रुठियाई में अपनी ससुराल में करीब 1 साल से रह रहा था। शिवाजी सिंह भदौरिया (25) पुत्र कृष्णपाल सिंह भदौरिया निवासी भिंड की शादी दो वर्ष पूर्व गुना जिले के रूठियाई निवासी एक युवती से हुई थी।
शादी के करीब 1 साल बाद वह पत्नी के साथ वहीं रह रहने लगा था। मृतक की पत्नी ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। दो दिन पूर्व शिवाजी किसी कार्य से गुना गया था, जहां हाट रोड क्षेत्र में उसने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना के बाद पहुंचे परिजन गंभीर हालत के चलते उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
