राहुल ने जेन-जी को दिखाई 2047 के अपने विजन के भारत की तस्वीर

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह देश की आजादी के सौ साल पूरा होने पर ऐसे भारत की कल्पना करते हैं जहां कम हिंसा हो, लोगों में गुस्सा या नफरत हो और सबको अपने हिसाब से जीने की आजादी रहे।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर अपने एक पोस्ट में कहा कि उनकी सोच का 2047 का ऐसा भारत होना चाहिए जहां न हिंसा हो, न नफरत हो और न लोगों में किसी तरह का भय और गुस्सा हो। उन्होंने दो दिन पहले यहां जेन-जी के साथ बातचीत में 2047 के अपने विजन के भारत को लेकर उनके सवालों का जवाब दिया और आज इसे फेसबुक पर शेयर किया। फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने लिख कि देश के जेन-जी की बातें और उनके विचारों की गहराई देखकर उन्हें इन बच्चों से बहुत उम्मीद है।

उन्होंने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि “हमें ऐसा भारत बनाना चाहिए जहां भाईचारा हो, हर आदमी खुद को सुरक्षित महसूस करे और उसे विश्वास रहे कि वह कहीं भी असुरक्षित नहीं है। इसमें सबसे बड़ी आजादी की है जिसमें इन युवाओं को महसूस हो कि उनकी कल्पना के अनुसार काम करने की इजाजत मिले।”

श्री गांधी ने कहा “जब मैं युवा भारत से बात करता हूं तो मुझे विभाजन नहीं, आशा दिखती है। भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण सरल है-एक ऐसा भारत जहां हर युवा सुरक्षित महसूस करता है, देखता है और अपना भविष्य खुद बनाने के लिए स्वतंत्र महसूस करता है। एक ऐसा भारत जो परवाह करता है। एक ऐसा भारत जो सृजन करता है। एक ऐसा भारत जो हम सबका है।”

 

 

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध आधुनिक युद्ध की 'जीवंत प्रयोगशाला': सेना प्रमुख

Wed Nov 12 , 2025
नई दिल्ली 12 नवंबर (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को आधुनिक युद्ध की ‘ जीवंत प्रयोगशाला’ की तरह बताते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय सेनाएं युद्ध की तैयारी और रणनीतिक मजबूती के लिए इससे सामरिक तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सीख ले रही हैं। […]

You May Like