कोहिमा में सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए हाफ मैराथन

दीमापुर, 05 अक्टूबर (वार्ता) सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने, जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को व्यवस्थित करने और युवाओं के विकास के लिए सोमवार को कोहिमा के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ‘स्पंदन’ बैनर तले राज्य स्तरीय हाफ मैराथन आयोजित की गई। इसमें हाफ मैराथन के साथ-साथ फुटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसे कई क्षेत्रीय खेल भी शामिल थे।

सीआरपीएफ की 78वीं बटालियन (सेचु-जुबज़ा) ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और नागालैंड सरकार के सहयोग से इस दौड़ का आयोजन किया। नागालैंड के पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी) रूपिन शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने इसे एक अनोखा आयोजन बताया। उन्होंने ने साई से अपील की कि वे इस कार्यक्रम से लंबी और मध्यम दूरी की दौड़ के लिए बेहतरीन प्रतिभाओं का चयन करें।

स्वागत भाषण सीआरपीएफ की 78वीं बटालियन के कमांडेंट देवेन भोसले ने कहा कि हाफ मैराथन कार्यक्रम सिर्फ़ मेडल के लिए दौड़ या शारीरिक सहनशक्ति की परीक्षा से कहीं ज़्यादा है; यह एक स्वस्थ, एकजुट समाज बनाने की दिशा में एक सामूहिक कदम है। यह सामुदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने, युवाओं को सशक्त बनाने और शांति तथा राष्ट्रीय एकता के लिए एक मज़बूत सामूहिक रुख अपनाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भोसले ने कहा, “आज उठाया गया हर कदम उस दृढ़ता, जुनून और सच्ची खेल भावना का प्रमाण है जो नागालैंड की भावना को परिभाषित करती है।”

इस कार्यक्रम में राज्य भर से कुल 3,000 पुरुष और महिला धावकों ने तीन अलग-अलग आयु-वर्ग श्रेणियों में भाग लिया और विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए गए।

 

Next Post

आरपीएफ ने यात्री सहायता से लेकर रेल भूमि अतिक्रमण तक की कार्रवाई

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच रेलवे सुरक्षा बल ने यात्री सहायता, मानवता और रेल संपत्ति की सुरक्षा से जुड़े कई सराहनीय कार्य किए। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 27 सितंबर को जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर मिले करीब 9 वर्षीय लावारिस […]

You May Like