रामेश्वरम (वार्ता) तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार को रामेश्वरम में समुद्री मार्ग से गुप्त रूप से श्रीलंका में तस्करी के लिए लाए जा रहे 190 किलोग्राम समुद्री खीरे जब्त किए।
विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने संदेह के आधार पर एक मिनी कार्गो वैन को रोका और पाया कि वाहन में 19 बोरियों में भरे अप्रसंस्कृत समुद्री खीरे थे।
जब्ती के सिलसिले में वी.विल्वा भुवनेश्वरन और के.अंबुराजन नामक दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
जब्त किए गए समुद्री खीरे कानूनी कार्रवाई के लिए वन अधिकारियों को सौंप दिए गए।
जांच में पता चला कि श्रीलंका में तस्करी के लिए स्थानीय मछुआरों से छोटी मात्रा में समुद्री खीरे खरीदे गए थे।
समुद्री खीरे की मांग न केवल व्यंजनों के रूप में बल्कि चीन, ताइवान, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे देशों में कई तरह की पारंपरिक दवाइयों को बनाने में भी बहुत ज़्यादा इस्तेमाल होता है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में इनकी अच्छी कीमत मिलती है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची 1 में सूचीबद्ध इन समुद्री प्रजातियों के अवैध शिकार पर भारत और कई अन्य विदेशी देशों में प्रतिबंध लगा दिया गया है।
