त्योहारों को लेकर पुलिस ने किया पैदल भ्रमण

ग्वालियर: त्योहारों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।पुलिस अधिकारियों और थाना बल द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई और आम लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस टीम ने दुकानदारों को समझाइश दी कि वे अपने वाहन दुकान के सामने सड़क पर खड़े कर यातायात बाधित न करें और सड़क पर सामान न रखें। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए। त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

भीड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।

Next Post

आप जागरूक रहेंगे तो सायबर से सुरक्षा सुदृढ रहेगी: एसपी

Tue Aug 25 , 2026
जबलपुर: सायबर से सुरक्षा के लिए जागरूक करने जिम्मेदारी पुलिस के साथ साथ आपकी भी है, यदि आप जागरूक रहेंगे एवं अपने खाताधारकों को जागरूक करेंगे तो सायबर से सुरक्षा सुदृढ रहेगी। यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा सायबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस कन्ट्रोल रूम में […]

You May Like