
रीवा, प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू करते हुए रीवा सहित 13 नगर निगमों में एल्डरमैन (नामनिर्दिष्ट पार्षद) नियुक्त कर दिये है, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. रीवा नगर निगम में 8 एल्डरमैन बनाये गये है.
चार साल नगर निगम परिषद का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन नियुक्ति नही हो पाई. अब एक साल का कार्यकाल एल्डरमैनों का रहेगा. लम्बे समय से एल्डरमैन की नियुक्ति अधर में लटकी हुई थी अब जाकर सूची जारी की गई है. कई नामों पर पहले से ही चर्चा थी लगभग उन्हीं नामों को अवसर दिया गया. सत्यप्रकाश सचदेव, राजेन्द्र शुक्ला, श्रीमती सरस्वती गुप्ता, मनोज पटेल, राजकुमार जायसवाल, प्रकाश सोनी, बुद्धसेन नापित एवं अनेन्द्र सिंह को एल्डरमैन बनाया गया है. एल्डरमैन नियुक्त होने के बाद सभी भाजपा कार्यालय पहुंचे और जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता से मुलाकात की. एल्डरमैन नियुक्ति में जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है. नियुक्ति में पूर्व पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष को अवसर दिया गया है. आगामी चुनाव को देखते हुए समन्वय बनाने की कोशिश की गई है. अधिकांश वही नाम है जिस पर लम्बे समय से चर्चा चल रही थी.
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की सूची अधर में
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने 15 जिलों के युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं कई जिलों के जिला महामंत्री की घोषणा कर दी गई है लेकिन विंध्य के जिलों की सूची अधर में लटक गई है केवल सीधी जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष घोषणा की गई है. यहा अजय गुप्ता को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, सिंगरौली के जिलाध्यक्षों की सूची जारी नही हो सकी है. हर जिले से तीन से चार प्रवल दावेदार है और हर किसी के नाम के पीछे नेताओं की सिफारिस है. जिलाध्यक्ष नियुक्ति में जातीय समीकरण का ध्यान रखा जायेगा. संघ की भूमिका वाले दावेदार ज्यादा सशक्त माने जा रहे है.
