“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। धारावाहिक के आगामी ट्रैक में कलाकारों को जन्माष्टमी की तैयारियां करते हुए दिखाया जाएगा। इसी बीच दोपहर के भोजन के दौरान कलाकारों ने छाछ, खिचड़ी सहित अपने पसंदीदा जन्माष्टमी व्यंजनों का स्वाद लिया और लंच ब्रेक को उत्सव में बदल दिया। अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा कि जन्माष्टमी उनके लिए गर्मजोशी और पारिवारिक जुड़ाव का त्योहार है। उन्होंने बताया कि सेट पर सभी के साथ बैठकर छाछ और खिचड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेना उनके लिए यादगार अनुभव रहा।

शनाया की भूमिका निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा कि सेट पर त्योहार मनाने की खास बात यह है कि पूरी टीम इसमें शामिल होती है। उन्होंने बताया कि इस बार उनका पसंदीदा व्यंजन बसुंदी और श्रीखंड रहा और सह-कलाकारों के साथ भोजन करना उन्हें खास लगा। चिराग की भूमिका निभा रहे नितिन बाबू ने कहा कि जन्माष्टमी उनके लिए सादे भोजन और परिवार के साथ समय बिताने से जुड़ी रही है। उन्होंने बताया कि वह खास तौर पर पंजिरी का इंतजार करते हैं, क्योंकि इससे उन्हें घर पर मनाए गए त्योहारों की याद आती है। सह-कलाकारों के साथ इसे साझा करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा।
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे होता है।

.....

Next Post

साइबर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार दोनों युवको को भेजा जेल

Fri Sep 4 , 2026
पांढुरना, नगर के फुटफाथ पर मोबाइल सिम बेचने लगाए गए पाईट सेल पर सिम के साथ ही दो जीबी डेटा भी फ्री में देने का लालच देते हुए लोगों से उनके आधार कार्ड लेने के बाद कोई ना कोई बहाना बनाकर सिम खराब निकलने की बात बताते हुए बिना सिम […]

You May Like