सब इंजीनियर 10 हजार और पंचायत सचिव 5 हजार की घूंस लेते गिरफ्तार

EOW रीवा की टीम की बड़ी कार्यवाही।
सतना:EOW रीवा की टीम ने जिले में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक साथ 2 घूंसखोरो को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक जनपद सोहावल में पदस्थ सब इंजीनियर और पंचायत सचिव ने ठेकेदार अतुल त्रिवेदी से पुलिया के मूल्यांकन और भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत, सब इंजीनियर रमेश सिंह और पंचायत सचिव जय सिंह रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, बाबूपुर ग्राम पंचायत कार्यालय में चल रही कार्यवाही।
इस टीम ने पकड़ा
डीएसपी किरण किरो, निरीक्षक मोहित सक्सेना, प्रियंका पाठक, उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय सहित 13 सदस्यीय आर्थिक अपराध रीवा की टीम ने की कार्यवाही।

Next Post

सूचना का अधिकार कानून को कमजोर कर रही है मोदी सरकार: खरगे

Tue Mar 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर डेटा संरक्षण कानून के नाम पर सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि उन लोगों के नाम सार्वजनिक किये जाने चाहिए जिन्होंने राशन कॉर्ड, मनरेगा तथा जन-कल्याण की योजनाओं […]

You May Like