एसिड टैंक में युवक की मौत, धक्का देकर गिराने का शक

इंदौर:पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में एसिड टैंक में गिरने से युवक की मौत का मामला अब संदिग्ध होता जा रहा है. मृतक के भाई ने इसे हादसा नहीं, बल्कि धक्का देकर टैंक में गिराने की आशंका जताई है. बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.मृतक की पहचान ऋषि दुबे निवासी महादेव नगर के रूप में हुई है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि ऋषि 21 दिसंबर को अपने बड़े भाई सौरभ दुबे से मिलने पीथमपुर गया था.

दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद ऋषि वहां से चला गया. कुछ समय बाद राजरतन कंपनी पीथमपुर से परिजनों को फोन कर बताया गया कि ऋषि एसिड टैंक में गिर गया है. घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे गंभीर हालत में बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ऋषि इंदौर की एक चॉकलेट फैक्टरी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था, जबकि उसका भाई सौरभ भागीरथ ब्रदर्स में वेल्डिंग का काम करता है.

बंद फैक्ट्री में कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय
परिजनों का कहना है कि ऋषि के हाथ पर करंट के निशान नजर आ रहे हैं, जिससे शक गहराता है कि उसे पहले करंट लगाया गया या फिर धक्का देकर एसिड टैंक में गिराया गया. परिजनों ने यह भी सवाल उठाया है कि जिस कंपनी में घटना हुई, वह कई दिनों से बंद बताई जा रही है, ऐसे में ऋषि वहां कैसे और किन हालात में पहुंचा, यह साफ नहीं है. मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फैक्टरी परिसर की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है

Next Post

घट रहीं इंदौर की विमान सेवाएं, अब सुबह की हैदराबाद फ्लाइट भी बंद

Mon Dec 29 , 2025
इंदौर:इंदौर से हवाई सेवाओं का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है. पहले उड़ानों के निरस्तीकरण से परेशान यात्री अब सीधी उड़ानें बंद होने का असर झेलने को मजबूर हैं. इसी कड़ी में इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से हैदराबाद के बीच सुबह संचालित होने वाली फ्लाइट को बंद कर दिया है. […]

You May Like