नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हुई

काठमांडू, 02 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हो गई है और 4,858 लोग अभी भी लापता हैं। समाचार पत्र ‘द काठमांडू पोस्ट’ ने बुधवार को पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है।रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से 6,541 लोगों को बचाया गया है और 4,858 लोग अभी भी लापता हैं।

गौरतलब है कि 26 अगस्त की सुबह उत्तरी नेपाल में उस समय भीषण बाढ़ आ गई जब चीन की तरफ से पानी का एक विशाल सैलाब भोटेकोशी नदी में आकर मिल गया था। यह बाढ़ एक बड़े ग्लेशियर के टूटने और उसके बाद हुए भूस्खलन के कारण आई थी।

.....

Next Post

इंडिया 'ए' टीम न्यूजीलैंड दौरे पर तीन चार-दिवसीय मैच खेलेगी

Wed Sep 2 , 2026
मुम्बई, 02 सितंबर (वार्ता) सीनियर टीमों के बीच टेस्ट सीरीज से पहले, ‘शैडो-टूर’ प्रोग्राम के तहत इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन चार-दिवसीय मैच खेलेगी। ये तीनों मैच क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। पहला और तीसरा मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में होगा, जबकि दूसरा मैच हैगली ओवल […]

You May Like

मनोरंजन