इंदौर:राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिजली कंपनी में पदस्थ अधिकारी को इंदौर नगर निगम की कमान सौंपी है. यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है और निगम पर सवाल खड़े हैं.राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार बिजली कंपनी में कार्यरत क्षितिज सिंघल को इंदौर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया है. निगम प्रशासन में इसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है. नए आयुक्त के सामने स्वच्छता, यातायात, जलप्रदाय, राजस्व और विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी होगी.
यह नियुक्ति ऐसे वक्त में हुई है, जब भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है. मामले को लेकर नगर निगम की जलप्रदाय व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल उठे हैं. ऐसे में नए आयुक्त के लिए यह सबसे बड़ी और तात्कालिक चुनौती मानी जा रही है. निगम अधिकारियों का कहना है कि औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने के बाद क्षितिज सिंघल प्रशासनिक बैठकों के जरिए निगम की मौजूदा स्थिति, लंबित योजनाओं और संवेदनशील मामलों की समीक्षा करेंगे. माना जा रहा है कि भागीरथपुरा दूषित पानी कांड और जलप्रदाय सुधार उनके एजेंडे में सबसे ऊपर रहेगा
