कांगो में हैजा प्रकोप में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित :यूनीसेफ

कांगो, 09 दिसंबर (वार्ता ) कांगो गणराज्य में इस वर्ष की शुरुआत से अब तक हैजे के कुल 64,427 मामले दर्ज किए गए हैं और इस बीमारी से 1,888 मौतें हुई हैं। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) ने एक बयान में बताया कि बच्चों में हैजे के 14,818 मामले पाये गये हैं और 340 की मौत हुयी है। यह कांगों के इतिहास में पिछले 25 वर्षों का सबसे बड़ा प्रकोप है। बयान में कहा गया है, ” इस बीमारी से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुयी है और सबसे दुखद बात यह है कि किंशासा के एक अनाथालय में रहने वाले 62 बच्चों में से 16 बच्चे इस बीमारी के कारण कुछ ही दिनों में मर गए।”

इस बीमारी ने कांगों के 26 राज्यों में से 17 को प्रभावित किया है जिनमें राजधानी किंशासा भी शामिल है। बयान में कहा गया है कि बच्चों में मामलों का राष्ट्रीय औसत करीब 23.4 प्रतिशत है।
यूनीसेफ ने बताया कि गंदगी यहां एक बड़ी समस्या बनी हुई है। महज 43 प्रतिशत आबादी के पास बुनियादी जल सेवा उपलब्ध है, जो अफ्रीका में सबसे कम दर है। वहीं सिर्फ 15 प्रतिशत लोगों की पहुंच बुनियादी स्वच्छता तक है।

Next Post

भोजपुरी गाना 'मेहरी से लड़बा' ने पार किया सात मिलियन व्यूज

Wed Dec 10 , 2025
मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘मेहरी से लड़बा’ ने सात मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार करके कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भोजपुरी लोकगीत ‘मेहरी से लड़बा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड […]

You May Like