भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज विकसित मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास, आर्थिक प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विचार साझा किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
उद्योग, निवेश, रोजगार, अधोसंरचना और जनकल्याण के क्षेत्रों में प्रदेश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में योजनाएं लागू की जा रही हैं।कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विकसित मध्य प्रदेश के रोडमैप और संभावनाओं पर चर्चा की गई।
