निदान वॉटरफॉल में अचानक आया उफान: बीच धार में फंसे दो युवक, सुरक्षित रेस्क्यू

जबलपुर। प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट निदान वॉटरफॉल में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वॉटरफॉल में मस्ती कर रहे अधारताल के दो युवक अचानक आए उफान के कारण बीच धार में फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कटंगी पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कटंगी पुलिस के मुताबिक, अधारताल कंचनपुर निवासी आर्यन बर्मन और हर्ष शुक्ला अपनी बाइक से सोमवार को निदान वॉटरफॉल घूमने आए थे। शाम के समय दोनों युवक वॉटरफॉल के पास पहाड़ों और पानी के बीच आनंद ले रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते पहाड़ी नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी में जोरदार उफान आ गया। शाम करीब 6 बजे दोनों युवक पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए।

चारों तरफ पानी से घिर जाने के बाद युवकों ने मदद की गुहार लगाई। कटंगी पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, टीम महज 30 मिनट के भीतर यानी शाम 6:30 बजे मौके पर पहुंच गई। अंधेरा होने और पानी का बहाव लगातार बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था।

डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू, रात 8 बजे मिली कामयाबी

पुलिस ने होमगार्ड सैनिकों के साथ मिलकर संसाधनों और रस्सियों की मदद से सूझबूझ दिखाते हुए रेस्क्यू शुरू किया। आखिरकार रात करीब 8 बजे पुलिस टीम ने दोनों युवकों आर्यन और हर्ष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Next Post

नए तहसीलदार ने सम्भाला पदभार

Mon Jul 6 , 2026
सिंगरौली । तहसील माड़ा में तहसीलदार के रूप में अमित मिश्रा ने आज दिन सोमवार को पदभार ग्रहण किया। माड़ा पहुंचने पर राजस्व स्टाफ से परिचय जाना। श्री मिश्रा ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्रथम […]

You May Like