राशिफल-पंचांग: 20 अगस्त 2026

पंचांग 20 अगस्त 2026:-

रा.मि. 29 संवत् 2083 श्रावण शुक्ल अष्टमीं गुरूवासरे रात 9/57, विशाखा नक्षत्रे दिन 11/14, ब्रह्म योगे प्रात: 6/54, विष्टि करणे सू.उ. 5/36, सू.अ. 6/24, चन्द्रचार वृश्चिक, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

—————————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 20 अगस्त 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारम्भ में मित्र के प्रति उदासीनता रहेगी. मन व्यथित रहेगा. दौड़धूप अत्याधिक होने से मानसिक तनाव रहेगा. राजनैतिक क्षेत्र में विवाद की स्थिति आने का योग है. वर्ष के मध्य में आत्म विश्वास जागेगा. साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी. अधिकारियों से मेल मिलाप होगा. वर्ष के अन्त में अचानक धन लाभ का योग है. व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को साहसिक कार्यों में आत्म विष्वास में सफलता का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का मन व्यथित रहेगा. मित्रों के प्रति उदासीनता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यस्तता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में परिश्रम अधिक करना होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को प्रवास में सावधानी वांछनीय. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक विवाद की संभावना है. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को व्यापारिक क्षेत्र में धन लाभ के योग पाये जाते हैं.

—————————————————————–

आज का भविष्य- गुरूवार 20 अगस्त 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, होशियार होगा. सर्विस की ओर अधिक झुकाव रहेगा. कार्यकुशल तथा परिश्रमी होगा. मित्रों की संख्या सीमित रहेगी. जन्म स्थान से दूर रहकर अपनी उन्नति करेगा.

—————————————————————–

मेष- युवाओं को कैरियर में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. वाकपटुता पर नियंत्रण रखें. मित्रता उपयोगी रहेगी. परिश्रम अधिक करना होगा.

वृषभ- अपनी ताकत का इस्तेमाल विरोधियोंको रोकने में करना पड़ेगा. वाहनादि का सुख प्राप्त होगा. भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी. मित्रवर्ग आपकी मदद करेंगे.

मिथुन- व्यर्थ के झगड़े में आपका समय बर्बाद हो सकता है. मांगलिक खर्च संभव है. अतिथि वृषभमन होगा. हर्ष बना रहेगा. पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी.

कर्क- रूकी हुई योजनाओं में गति आयेगी. कार्य विस्तार की संभावना है. आत्म विश्वास एवं मनोबल बना रहेगा. इच्छितकार्यो की पूर्तिहोगी. बिगड़ा काम बनने का योग है.

सिंह- दूसरों की आलोचना से घबराकर कार्य योजना बीच में ही छोड़ सकते हैं. सोचे हुये कार्यो में सफलता के योग है. मित्रों एवं सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या- आप बेहतर तरीके से काम निपटाने का प्रयास करेंगे. सहयोगी आपका विरोध कर सकते है. व्यापार व्यवसाय में लाभ सामान्य ही रहेगा.

तुला- थोडी परेशानी के बादजूद आपकी सफलता सुनिश्चित है, सामाजिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. यश, मान सम्मान प्राप्तहोगा. पूज्य व्यक्ति की समस्या का हल होगा.

वृश्चिक- मन में चल रही उलझन आपको फैसला लेने में रोकेगी. राजकीय कार्योमें सफलता मिलेगी. लाभदायक योजना की रूपरेखा पर विचार विमर्शहोगा.

धनु- बुजुर्गो के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता रहेगी, जोखिम केकार्यो से दूर रहें. आवेश में लिया गया निर्णय नुकसानदायक रहेगा. व्यापारिक समस्याओं का समाधान होगा.

मकर- कड़ी मेहनत से शानदार परिणाम मिलेंगे, अनावश्यक टकराव छोडक़र काम पर ध्यान दें. क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करें. किसी दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा.

कुम्भ- रूकी हुई योजना फिर से शुरू करने का मन बनेगा. पारिवारिक सुख तथा सौहार्द बना रहेगा. नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा.

मीन- नए कारोबार में निवेश की संभावना बनेगी. पारिवारिक मामले उलझने से चिन्ता होगी. अपव्यय पर नियंत्रण रखें. संपत्ति वाहनादि का सुख प्राप्त होगा.

—————————————————————–

व्यापार-भविष्य:

श्रावण शुक्ल अष्टमीं को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से मैथी धनियां, हल्दी, जीरा, आदि में तेजी होगी. सोना, चांदी, शेयर आदि में मोती, बिनौला, लोहा, में तेजी का रूख रहेगा. आज वायदा विचार में मंगल के बने भाव घटें, उसी में तेजी होगी. भाग्यांक 1599 है.

—————————————————————–

Next Post

नर्मदा रहे निर्मल और अविरल....

Thu Aug 20 , 2026
मध्य प्रदेश की जीवनरेखा कही जाने वाली मां नर्मदा के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने ‘निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन’ यानी ‘नमन मिशन’ को मंजूरी देकर एक महत्वपूर्ण पहल की है. नदी संरक्षण को केवल धार्मिक आस्था या सरकारी परियोजना के दायरे से बाहर निकालकर पर्यावरणीय सरोकार के […]

You May Like