सामाजिक न्याय मंत्री कुशवाह को जौहरी ने बताई दिव्यांगों की समस्याएं

ग्वालियर। मप्र कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी ने सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन अधिकारिता मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के निवास पर भेंट कर दिव्यांग जनों की समस्याओं को लेकर चर्चा कर लिखित पत्र भी दिए।

मध्यप्रदेश के सभी थानों में दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016-17 एक्ट का नौटीफिकेशन लागू किए जाने के लिए अनूप जौहरी ने दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016-17 एक्ट के राजपत्र की कानूनी बुक भेंट की।ग्वालियर नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले मैरिज गार्डनों में रैम्प बनाए जाने के अलावा खाने पीने के काउंटरों तक दिव्यांग जनों के लिए आवागमन की अलग से बाधारहित व्यवस्था किये जाने हेतु सभी मैरिज गार्डनों के संचालकों की मीटिंग लिए जाकर दिव्यांग जनों के लिए बाधा रहित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए जाने जौहरी ने चर्चा कर पत्र दिया।

जौहरी का कहना था कि जिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में दिव्यांग कार्य कर रहे हैं, उक्त कंपनी संचालकों द्वारा दिव्यांग जनों की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं होने के साथ ही दिव्यांग जनों का आर्थिक , मानसिक एवं शारीरिक शोषण भी किया जा रहा हे। शिकायतें मिल रही हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए उक्त कंपनीयों का ओचक निरिक्षण किये जाने पर जौहरी ने मंत्री से चर्चा की ।

उक्त समस्या के निदान हेतु मंत्री कुशवाहा ने जौहरी को आश्वासन दिया।

Next Post

उम्र मेरे लिए कोई मुद्दा नहीं है : मेसी

Tue Jun 23 , 2026
डलास, 23 जून (वार्ता) लियोनेल मेसी ने कहा है कि अपने 39वें जन्मदिन से दो दिन पहले वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने के बाद भी वह अपनी उम्र के बारे में नहीं सोच रहे हैं। सोमवार को डलास में ऑस्ट्रिया के खिलाफ अर्जेंटीना की 2-0 […]

You May Like