मप्र में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी सेवाएं ठप, स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग

भोपाल: मप्र में जूनियर डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर आज हड़ताल शुरू कर दी है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे ओपीडी में सेवाएं नहीं देंगे।

एसोसिएशन के अनुसार हड़ताल के कारण ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों में हर्निया, रॉड इंप्लांट जैसे सामान्य ऑपरेशन भी टल सकते हैं।

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि शासन के आदेश के अनुसार सीपीआई आधारित स्टाइपेंड संशोधन एक अप्रैल 2025 से लागू होना था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि नया स्टाइपेंड लंबे समय से लंबित है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि जब तक स्टाइपेंड संशोधन सहित अन्य लंबित मांगों पर निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Next Post

एमआईजी पुलिस ने 105 बीयर कैन व 50 शराब की बोतलें जब्त

Mon Mar 9 , 2026
इंदौर: रंगपंचमी पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एमआईजी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है.थानाइंदौर. रंगपंचमी पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एमआईजी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब […]

You May Like