ग्वालियर अंचल में मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी, तापमान गिरा

ग्वालियर। चंबल अंचल में आज दिनभर मानसून पूर्व की गतिविधियां दिखाई दी। कई दिनों से जो तापमान 40 के आसपास झूल रहा था उसमें बड़ी गिरावट दिखाई दी। आज दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक चंबल क्षेत्र में मानसून बस दस्तक देने ही वाला है। मौसम विभाग ने चंबल के कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार मानसून 7 से 10 जून के बीच पहुंचेगा। ग्वालियर, मुरैना समेत कई जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Next Post

बस-हाईवा की टक्कर में युवती का कटा हाथ 

Wed Jun 4 , 2025
शहडोल। जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमे बस एवं ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस में सवार एक युवती का एक हाथ कटकर अलग हो गया। वहीँ बस में सवार कुछ अन्य यात्री भी घायल हो गये। घटना […]

You May Like