विकसित भारत के निर्माता पंडित नेहरू को किया याद

इंदौर:आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया. इस मौके पर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि आज हम पूरे भारत देश में जो विकास देख रहे हैं, वह पंडित नेहरू की कल्पना और निर्णय का परिणाम है. आज दुनिया में ऐसी कोई वस्तु नहीं है जिसका उत्पादन भारत में नहीं होता है.

चौकसे ने कहा कि देश की आजादी के बाद देश का नवनिर्माण करने का कार्य पंडित नेहरू ने शुरू किया था. उस समय पर देश में इतनी तेजी से काम शुरू हुआ कि भारत पूरे विश्व की ताकत के रूप में उभर कर सामने आया है. पंडित नेहरू विश्व के सबसे ज्यादा दूर दृष्टि वाले नेता थे. आज उनका स्मरण करते हुए हम यह संकल्प लेते हैं कि देश की प्रगति में हमें सहभागी बनना है.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण किया. इस मौके पर अर्चना जायसवाल, राजा चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, सोनीला मिमरोट, संजय बाकलीवाल, गजेंद्र वर्मा, अनिल यादव, नकुल पटोदी, इम्तियाज बेलिम, शैलू सेन, शशि हाड़ा, सनी राजपाल, लक्ष्मीनारायण पटक, दिनेश कुशवाहा, लोकेश हरड़िया, अजय चौकसे, सुभाष सोलंकी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Next Post

मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाया और मिले सफाई मित्रों से

Sat Nov 15 , 2025
इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शक्ति नगर एयरपोर्ट के पास महिला सफाई मित्रों को देखा तो उन्होंने तत्काल काफिला रुकवाकर सफाई मित्रों से मुलाकात की और सफाई मित्रों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई. इस मौके पर सफाई मित्रों ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. मुख्यमंत्री […]

You May Like

Play sound