प्रबंधक ने परिचालक को धमकाया, पीटा

जबलपुर: खितौला थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन सिहोरा के पास पूर्व में हुई शिकायत को लेकर आजीविका मिशन कार्यालय जनपद पंचायत सिहोरा में पदस्थ प्रबंधक ने परिचालक को धमकाने के साथ उसकी पिटाई कर दी।पुलिस के मुताबिक शुभम राजपूत निवासी ग्राम आलगोडा गोसलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आजीविका मिशन कार्यालय जनपद पंचायत सिहोरा में कार्यालय परिचालक के पद पर कार्यरत है।

इसी कार्यालय में संजय कुमार मिश्रा सहायक विकास खण्ड प्रबंधक के पद पर पदस्थ है जिनकी पूर्व में उसके द्वारा शिकायत की गई है इसी बात की बुराई को लेकर शाम करीब 6 बजे जब वहं रामनरेश राठौर सहायक विकासखण्ड प्रबंधक के साथ संजय कुमार मिश्रा मिलने रेलवे स्टेशन सिहोरा के पास आया था जो उसे फ्लेट फार्म के बाहर मोटर सायकिल स्टैंड के पास बरगद के पेड के नीचे मिले और कहने लगे कि होशियार बनता है मेरी शिकायत किया है वापस ले ले नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा और एक दम से हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिससे उसे चोटेें आ गई।

Next Post

अवैध कॉलोनी बनाई, 51 भूखण्ड अवैधानिक ढंग से बेचे

Sun Dec 7 , 2025
एफआईआर दर्ज जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत पिपरिया बनियाखेडा में अवैध रूप से कॉलोनी बनाई और 51 भूखण्ड अवैधानिक ढंग से विक्रय किया गया। मामले की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक ग्राम पिपरिया बनियाखेडा […]

You May Like